Showing posts with label सच. Show all posts
Showing posts with label सच. Show all posts

Tuesday, April 20, 2010

गुडियों सी




दिखती हो तुम गुडियों सी
पग थिरकाते प्यानों पर
हाथों में पंखा पकडे
कुछ जापानी गुडियों सी
दिखती हो तुम गुडियों सी

आंखों से जादू बिखराती
मुझको अपने पास बुलाती
लाल गुलाबी पंख दिखाती
उन सतरंगी परियों सी
दिखती हो तुम गुडियों सी

जब मैं बैठा रात निहारूं
चांद को देखूं तुम्हें पुकारूं
सांसें छू ले याद तेरी
सनसनी हवा की लडियों सी
दिखती हो तुम गुडियों सी

हाथ तेरा माथे को चूमे
तू गाकर मुझे सुलाए
छम से आती, हंसी लुटाती
लगती हो फुलझडियों सी
दिखती हो तुम गुडियों सी

Tuesday, April 06, 2010

चला जा रहा था

चला जा रहा था
ज़िन्दगी की इस दौड में
चिलचिलाती धूप में
बेरंग और बेरूप मैं
बस चला ही तो जा रहा था

तभी नज़र आई
उमडती हुई सी
सावन की बदली
कभी चमकती
कभी फडकती
पल-पल दमकती
जैसे हो बिजली
घटाओं के पीछे
हवाएं कह रही हैं
सुकूं अब मिलेगा
उम्मीद दे रही हैं
कल की खुशियां
कल के पल को
जैसे ज़ुबां दे रही हैं

वो पाक़, वो शफ्फाक
वो हमनशीं, वो दिलो ख़ास
चांदनी से सराबोर
कुछ और
वो कुछ और
छम-छम सी करती
मेरे क़रीब आ रही है

ग़लत हैं जो चांद सिर्फ एक बताते हैं
हमसे पूछिए, हम आपको ज़मीं पे
एक और चांद दिखाते हैं
आसमां का चांद तो केवल
रात में दिखता है

पर मेरा चांद
सुबह-शाम, दिन-रात
हर पल यूं ही चमकता है
वो आसमां का हिस्सा है
पर ये चांद ना जाने किसका है

जाने क्यों अब
रुक जाने को दिल करता है
उसे पास बुलाने
उसकी बेबाक सी बातें
सुनते जाने को दिल करता है
उसकी मासूम हंसी पे
लुट जाने को दिल करता है
उसकी निश्छल, चंचल
बेलोस हरक़तों पर
मुस्कुराने को दिल करता है
कभी झील सी आंखों में
डूब जाने को दिल करता है
और हर बार ख़ुदा से
बस यही दुआ करता है

कभी दुख उस तक ना पहुंचे
कोई आंच उसे ना आए
जीवन का हर पल उसका
खुशियों से भर जाए ॥

तुम थी . . .



कभी देखा है ?
बादल को जाते, पानी की तलाश में
सहरा को तड़पते, गर्मी की आस मे
वृक्ष को खड़े, मुसाफिर की राह में
या फिर मंजिल से दूर
किसी मोड़ पर खड़े राहगीर को
एक साथी की तलाश में
सभी हैं इंतज़ार में, एक हमसफ़र की
जो साथ चले , चलता जाए
और दूर क्षितिज को पा जाए
हम भी बिस्तर में पड़े सोच रहे थे
की तभी, हर रोज़ की तरह नींद हमारे पास आई
हमने पूछा – एक काम कर सकती हो ?
क्या आज ख्वाबों में उनका रंग भर सकती हो ?
उसने मुस्कुरा कर देखा और आगोश में भर लिया
पलक झपकी तो सामने थी भोर
मौसम की ठंडक, पवन मद्धम
मुर्गे की बांग, दूधिये की साईकिल घंटी
और दूर पहाड़ी से आती – एक छवि
भेड चराती, दौड़ती, मस्ताती, महक बिखराती
नई ताज़गी से भरी, मेरे पास आकर रूकती, हांफती सी
तभी नज़र आई उसके चेहरे से टपकती पसीने की बूँद
जैसे पलाश के फूल पर भोर मैं गिरी ओस की बूँद
छूना ही चाहा था कि शर्मा गई
हम तो ख़्वाबों में थे पर भोर सचमुच आ गई
जाते जाते मगर इतना बतला गई
की वो धुंधली तस्वीर जिसकी थी
वो कोई और नहीं - तुम, सिर्फ तुम थी

Sunday, April 04, 2010

मां

मां
वो नाम जो हर बच्चे की ज़ुबां पर
सबसे पहले आता है
या कहें वो इंसान जो बच्चे को
जीने का मतलब समझाता है
मां, बच्चे को दुनिया में आने का मौक़ा देती है
देती हैं सांसे, धडकन और एक अहसास
अहसास उसके होने का
उसके वजूद का
रखती है ख़्याल उसकी हर ज़रूरत
हर सपने का
बिना किसी परवाह के
बिना घाटे और मुनाफ़े का हिसाब लगाए
उसे सिखाती है ज़मीन पर पहला क़दम रखना
बिना ये सोचे की उम्र के ढलान पर
जब उसे ज़रूरत होगी उनकी
तो क्या वो बच्चे उसके साथ खडे होंगे
क्योंकि केवल मां का ही प्यार होता है
निश्छल, निस्वार्थ और निष्कपट
इसलिए उसे भगवान का दर्जा दिया गया है
और की जाती है पूजाहम भी तुम्हें नमन करते हैं
और करते हैं कामना
जीवन की हर पहरी में
सुबह - शाम और दोपहरी में
हो जाए जो भूल कोई
बुरा नहीं तुम मानकर
माफ़ हमें फिर से कर देना
आज भी बच्चा जानकर