Showing posts with label RAVINDRA GOYAL. Show all posts
Showing posts with label RAVINDRA GOYAL. Show all posts
Tuesday, June 18, 2013
Sunday, June 16, 2013
Friday, January 18, 2013
GAJ FUT INCH
गज फुट इंच
लखनऊ
के रहने वाले के. पी. सक्सेना एक विख्यात लेखक होने के साथ-साथ एक सफ़ल व्यंगकार,
स्तम्भकार और नाट्य लेखक एवं कवि हैं। उन्होने कुछ समय रेलवे कर्मचारी के तौर पर
भी काम किया लेकिन रुझान शुरू से ही लेखन की ओर रहा और पत्र पत्रिकाओं में लगातार
लिखते रहे। उन्होने करीब-करीब देश की हर प्रतिष्ठित पत्रिका के लिए लिखा है। “कोई
पत्थर से ना मारे मेरे”
आपकी पहली प्रकाशित व्यंग्य पुस्तक थी जो 1982 में छपी। अपने अलग अंदाज़ की वजह से
आप हास्य कवि सम्मेलनों के सबसे चर्चित कवि हैं। तीन भारतीय भाषाओं (हिन्दी, उर्दू
और अवधि) पर आपकी गज़ब पकड़ है। साहित्य के क्षेत्र में आपके विशिष्ट योगदान को
ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने वर्ष 2000 में आपको पद्मश्री पुरस्कार से
सम्मानित किया।
GAJ FUT INCH
‘गज-फुट-इंच’
नाटक की पृष्ठभूमि एक कपड़े का कारोबार करने वाले
परिवार की है जिनकी ज़िन्दगी में व्यापार और मुनाफ़ा ही सबकुछ है। आज के हाईटेक हो
चुके जीवन में ऐसे भी चंद लोग हैं जिनका जीवन दुकानदारी और मुनाफ़े के जमा-खर्च में
सादा स्लेट सा रह गया। प्यार, मोहब्बत, भावनाओं जैसी बातों से कभी उनका वास्ता पड़ा
ही नहीं। उनकी ज़िन्दगी मुनाफ़े से इतर कुछ नहीं। नाटक के दौरान पति-पत्नी और नायक-नायिका
के बीच होने वाली बातचीत और परिस्थितियां, निसंदेह दर्शकों को गुदगुदाने का काम
करेंगी।
नाटक ये सबक भी देता है कि इंसान को समय के साथ
क़दम मिलाकर चलना ही होगा वरना वक़्त बहुत आगे निकल जाएगा और हम बहुत पीछे रह
जाएंगे। हां ये भी ध्यान रखना होगा कि इस भागमभाग और धक्कम पेली में कहीं इंसानियत
ना खोने पाए क्योंकि सबसे बड़ा ख़तरा इसी के खोने का है। समय की ज़रूरत को देखते हुए
कुछ छोटे-मोटे बदलाव किए गए हैं लेकिन मूल स्क्रिप्ट वही है जो लेखक ने लिखी है।
आज भी ढूंढने पर टिल्लू जैसे नौजवान कहीं ना
कहीं, किसी ना किसी रूप में मिल ही जाएंगे। लेकिन ये भी उतना ही बड़ा सच है कि ऐसे
लोगों को सच्चा प्यार करने वाला, वो जैसे हैं, उन्हें उसी रूप में स्वीकार करने
वाला भी कोई ना कोई मिल ही जाता है। ज़रूरत है तो एक सकारात्मक और सच्ची सोच की।
Tuesday, January 08, 2013
Subscribe to:
Posts (Atom)






















